Friday, October 31, 2014

आचार्य कृपलानी मेमोरियल ट्रस्ट : एक परिचय

(रजिस्टर्ड चैरिटेबल ट्रस्ट)
स्थापना – 30 मार्च 2000
उद्देश्य रचनात्मक प्रयत्नों के सहारे आचार्य कृपलानी की स्मृतियों को निरन्तरता प्रदान करना।
पंजीकृत कार्यालय : सुचेता भवन, रियर ब्लाक, तृतीय तल
                        11-, विष्णु दिगंबर मार्ग, नई दिल्ली-110002
                        फोन/फैक्स : 011-23234190 मो. : 9717052865
                        ई मेल : akmt2000@gmail.com
संस्थापक ट्रस्टी – 1. एन. कृष्णास्वामी 2. हरिदेव शर्मा 3. भरत सहाय
सन् 2002 में सेंट्रल रिलीफ कमिटी का आचार्य कृपलानी मेमोरियल ट्रस्ट में विलय कर दिया गया जो आचार्य कृपलानी की बनायी सबसे महत्वपूर्ण संस्था थी।

सन् 2005 में सुचेता स्मारक निधि का भी आचार्य कृपलानी मेमोरियल ट्रस्ट में विलय हुआ जिसे सुचेता कृपलानी के निधन (1974) के बाद 1975 में बनाया गया था।

आचार्य कृपलानी ऐसे राजनेता थे जिन्होंने स्वतंत्रता प्राप्ति के लगभग साढ़े तीन दशक बाद तक स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों के चिराग को जलाए रखा। पदप्रतिष्ठा और किसी भौतिक महत्वाकांक्षा से दूर वे एक समर्पित राजनीतिक संत की भूमिका निभाते रहे। उनके जाने के बाद भी उनके कुछ मित्रोंसहयोगियोंसमर्थकों ने उनके चिराग की लौ को जीवित रखा है। आचार्य कृपलानी मेमोरियल ट्रस्ट’ उस लौ को एक प्रकाश स्तम्भ के रूप में देखता है और इसकी कोशिश है कि वह लौ मशाल बनकर देश-समाज का सदा पथ-प्रदर्शन करता रहे और उनके द्वारा छोड़े गए मूल्यों-आदर्शों से सारा जहाँ रोशन होता रहे।

0 comments:

Post a Comment